वसंत ऋतु में हृदय रोगों (Cardiovascular issues) के बढ़ने के पीछे मुख्य कारण अवलम्बक कफ की विकृति है। आचार्य श्री वाग्भट्ट् के अनुसार:
“उरःस्थः स त्रिकस्य बाह्वोः च वीर्यतः। स्ववीर्येण च हृदयस्य अवलम्बनं करोति॥” (अ.हृ.सू. 12/15)
“कश्यप संहिता और अवलम्बक कफ का अंतर्संबंध” जहाँ आचार्य कश्यप ने हृदय को कफ का विशेष स्थान माना है, वहीं वाग्भट्ट का ‘हृदय अवलम्बन’ का सिद्धांत इसकी पुष्टि करता है। वसंत ऋतु में कफ का पिघलना केवल फेफड़ों की समस्या नहीं है, बल्कि यह सीधे हृदय की ‘अवलम्बन शक्ति’ को कमजोर करता है। यही कारण है कि वसंत ऋतु में हृदय में भारीपन, सांस फूलना और संवहनी अवरोध (Vascular blockages) के मामले अधिक देखे जाते हैं।
आयुर्वेद के अनुसार अवलम्बक कफ का स्थान ‘उर’ (छाती) है, परंतु इसका मुख्य कार्य हृदय को सहारा देना है:
“उरःस्थः स त्रिकस्य बाह्वोः च वीर्यतः। स्ववीर्येण च हृदयस्य अवलम्बनं करोति॥”
1. ‘अवलम्बन’ कार्य में बाधा (Functional Impairment)
अवलम्बक कफ हृदय को वह स्निग्धता और बल प्रदान करता है जिससे वह निरंतर पंपिंग कर सके। अवलम्बक कफ का मुख्य कार्य हृदय को ‘अवलम्बन’ (Support/Stability) प्रदान करना है। वसंत ऋतु में कफ का द्रवीकरण (Liquefaction/melt) होता है। वसंत ऋतु की गर्मी से जब यह कफ ‘द्रवीभूत’ (melt) होता है, तो यह अपनी स्वाभाविकता खोकर ‘पिघलने’ लगता है और इसकी सांद्रता (viscosity) बदल जाती है। यह ‘विलयित कफ’ (liquefied Kapha) हृदय के आसपास के स्रोतों (channels) में अवरोध उत्पन्न करता है, जिससे हृदय पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। कह सक्ते है कि जब आधार (कफ) ही अस्थिर हो जाता है, तो हृदय का ‘अवलम्बन’ कमजोर पड़ता है, जिससे हृदय की कार्यक्षमता (Cardiac Efficiency) प्रभावित होती है।
2. अन्नाद रस और हृदय का संबंध (The Rasa-Hridaya Link)
अवलम्बक कफ “अन्नरस सहित” हृदय का अवलम्बन करता है। वसंत में ‘अग्निमांद्य’ के कारण बनने वाला ‘आम’ (Undigested toxins) और विकृत रस धातु सीधे हृदय में पहुँचते हैं। चूंकि हृदय रस-वह स्रोतस का मूल है, इसलिए यह विकृत तरल (Liquefied Kapha) हृदय के मार्ग में अवरोध उत्पन्न करता है, जिसे आधुनिक संदर्भ में Cardiac Congestion या Reduced Ejection Fraction के प्रारंभिक लक्षणों से जोड़कर देखा जा सकता है।
3. वसंत में हृदय रोग क्यों बढ़ते हैं? (Pathophysiological Reasons)
- स्रोतोरोध (Channel Blockage): पिघला हुआ कफ हृदय की धमनियों में अवरोध पैदा करता है। वसंत में कफ के अति-संचलन से धमनियों में ‘लेप’ (coating) जैसी स्थिति बनती है, जिसे आधुनिक संदर्भ में एथेरोस्क्लेरोसिस (Atherosclerosis) के प्रारंभिक चरणों या कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से जोड़कर देखा जा सकता है। कफ का भारीपन (Guru Guna) हृदय की मांसपेशियों की गति को मंद कर देता है, जिससे इस ऋतु में कफज हृदय रोग (Kaphaja Hridroga) की संभावना प्रबल हो जाती है।
- हृदय गौरव (Heaviness): कफ के भारीपन (Guru Guna) के कारण सीने में भारीपन और सांस लेने में कठिनाई महसूस होती है। चूंकि हृदय रस-वह स्रोतस का मूल स्थान है और रस धातु का कफ से आश्रयाश्रयी संबंध है, इसलिए वसंत में कफ का क्लेद (moisture) बढ़ने से रक्त की तरलता और संचार पर प्रभाव पड़ता है। इससे ‘हृदय गौरव’ (Heaviness in the heart region) और ‘हृद-द्रव’ (Palpitations) जैसे लक्षण उत्पन्न होते हैं।
- हृद-द्रव (Palpitations): जब अवलम्बक कफ हृदय को सही पोषण (Lubrication) नहीं दे पाता, तो हृदय को कार्य करने के लिए अधिक बल लगाना पड़ता है, जिससे धड़कनें अनियमित हो सकती हैं।
क़्या ध्यान रखे –
1. खान-पान का विशेष ध्यान रखे (Dietary Discipline)
-
दही और ठंडे पदार्थों का त्याग: दही, आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक्स और बहुत ठंडा पानी कफ को और ज्यादा जमा देते हैं। दही के स्थान पर यदि बहुत आवश्यक हो, तो ‘मट्ठा’ (ताजा छाछ) में सोंठ और जीरा डालकर लिया जा सकता है।
-
गुरु (भारी) और मधुर पदार्थों से बचें: मिठाई, मैदे से बनी चीजें, और नया अनाज (New grains) इस समय ‘मंदाग्नि’ पैदा करते हैं।
-
तिक्त (कड़वा) और कटु (तीखा) रस बढ़ाएं: नीम, करेला, मेथी, सोंठ, काली मिर्च और पिप्पली का सेवन करें। ये शरीर के अतिरिक्त कफ को सुखाने में मदद करते हैं।
-
शहद का प्रयोग: वसंत में शहद सबसे अच्छा अनुपान है। यह कफ को ‘लेखन’ (Scraping) करके शरीर से बाहर निकालता है। जो लोग शहद का सेवन नहि करते है वो यष्टिमधु का सेवन कर सक्ते है।
2. शारीरिक और नैदानिक सतर्कता (Clinical & Physical Care)
-
BP और हृदय की जांच: वसंत में कफ के कारण धमनियों में अवरोध (Blockage) बढ़ने की संभावना रहती है। यदि आपको पहले से हृदय रोग या हाई बीपी है, तो नियमित जांच कराते रहें।
-
व्यायाम (Exercise) अनिवार्य: कफ को पिघलाने के लिए इस ऋतु में पसीना निकलना बहुत जरूरी है। योग में सूर्य नमस्कार, भस्त्रिका और कपालभाति विशेष रूप से लाभकारी हैं।
-
दिन में सोना वर्जित (No Day Nap): वसंत में दिन में सोना ‘विष’ के समान माना गया है। यह कफ और ‘तमस’ (आलस्य) को बढ़ाकर शुगर और मोटापे जैसी बीमारियां बढ़ाता है।
3. शोधन और सफाई (Cleansing Routines)
-
उद्वर्तन (Dry Powder Massage): नहाने से पहले त्रिफला चूर्ण या बेसन-हल्दी के सूखे चूर्ण से शरीर की मालिश करें। यह त्वचा के नीचे जमा कफ को कम करता है।
-
गर्म जल का सेवन: हमेशा गुनगुना पानी पिएं। यह ‘क्लेदक कफ’ को संतुलित कर पाचन को ठीक रखता है।
-
मुख और दंत स्वास्थ्य: नीम या बबूल की दातुन करें और त्रिफला काढ़े से कुल्ला (गंडूष) करें।
4. मानसिक स्वास्थ्य (Mental Awareness)
-
तमस को दूर रखें: आलस्य और सुस्ती को हावी न होने दें। नई योजनाएं बनाएं और बौद्धिक कार्यों में व्यस्त रहें ताकि ‘सत्व’ गुण बढ़े।
सबसे महत्वपूर्ण बात : कोइ भी दवा लेने के पहले किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक से सलाह जरुर लेवे।
